फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से प्रदेश में 283 सड़कें बंद, 290 करोड़ का नुकसान

Tue, 08 Aug 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मूसलाधार बारिश से 283 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। बीते रविवार को 300 सड़कें बंद थीं। लोक निर्माण विभाग सोमवार को 17 सड़कों को ही बहाल कर पाया। लोनिवि ने दावा किया कि मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों से मलबा हटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को विभाग ने 44 और सड़कें बहाल करने की बात कही है। हिमाचल में बीते एक पखवाड़े से हो रही बारिश से सरकार को 290 करोड़ का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 125 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग ने हिमाचल में 2800 किलोमीटर की सड़कों पर टारिंग की थी। 

इसमें कई सड़कों की टारिंग उखड़ गई है, जबकि दर्जनों सड़कों के किनारे लगाए गए डंगे भी पानी के साथ बह गए हैं। बारिश के पानी के लिए बनाई गई नालियां मलबे में तबदील हो गई हैं। ततापानी, करसोग, बलदेयां और ऊपरी शिमला जाने वाली सड़क कुफरी, खड़ापत्थर, नारकंडा में पहाड़ियों से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें