हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और लीव इन कैशमेंट का पैसा जल्द मिल जाएगा। वित्त विभाग ने एचआरटीसी को 28 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। इसमें एचआरटीसी 10 करोड़ रुपये लोन चुकता करेगा जबकि अन्य पैसे से कर्मचारियों और पेंशनरों की अदायगी की जाएगी।
इसी महीने निगम को यह पैसा जारी हुआ है। इससे पहले अप्रैल महीने में प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को 40 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की थी। 28 करोड़ रुपये की यह दूसरी किस्त है। एचआरटीसी के साढ़े तीन सौ कर्मचारी ऐसे हैं, जो छह महीने पहले सेवानिवृत्त हुए थे।