फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में 26वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 476 खिलाड़ी ले रहे भाग

Thu, 28 Nov 2024 02:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले के बडू के खेल मैदान में गुरुवार को 26 वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ  निदेशक तकनीकी शिक्षा अक्षय सूद ने किया।
विज्ञापन
अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बडू के खेल मैदान में गुरुवार को 26 वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ  निदेशक तकनीकी शिक्षा अक्षय सूद ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 15 बहुतकनीकी संस्थानों के 476 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी शनिवार दोपहर के समय करेंगे और विजेता टीमों को पुरस्कार भी बाटेंगे। मुख्य अतिथि अक्षय सूद ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और विधिवत तरीके से खेलों का शुभारंभ किया। पुरुषों की प्रतियोेगिताओं में वॉलीबॉल, कबडडी, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि अक्षय सूद ने कहा कि 15 बहुतकनीकी कालेजों की टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों का उदेश्य है कि बौद्धिक विकास के अलावा शारीरिक विकास भी हो सके। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास में भी खोलों का बहुत रोल होता है।  नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए युवाओं का ध्यान खेलों की ओर लाने के लिए काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा खिलाड़ी खेलों को खेल भावना से खेलें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें