फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

268 टीजीटी को सरकार का तोहफा, मिली प्रमोशन

Fri, 20 Nov 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात 268 टीजीटी को पदोन्नत कर पीजीटी बना दिया गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने पदोन्नति के साथ ही तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं। पदोन्नत शिक्षकों को दस दिसंबर तक ज्वाइन करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन


11 विषयों को पढ़ाने वाले टीजीटी पदोन्नत किए गए हैं। अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले 50, हिंदी के 30, इतिहास के 61, राजनीति शास्त्र के 32, अर्थशास्त्र के 26, समाजशास्त्र के 2, गणित के 40, संस्कृत के 13, बायोलॉजी के 3, केमिस्ट्री के 8 और फिजिक्स विषय पढ़ाने वाले 3 टीजीटी को पदोन्नति देकर पीजीटी बनाया गया है।
विज्ञापन


पदोन्नत शिक्षकों को 10300-34800 रुपये पे स्केल और 4200 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। इन शिक्षकों को पोस्ट ग्रेजूएशन करने के बाद पदोन्नति मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें