फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्राथमिकता की 26 सड़कों और सात पुलों को मंजूरी, यहां देखें पूरी सूची

Tue, 04 Jun 2019 10:56 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में विधायक प्राथमिकता की 33 परियोजनाएं मंजूर हो गई हैं। इनमें 26 सड़कें और 7 पुल शामिल हैं। इनका वित्तपोषण नाबार्ड से होगा। इनके लिए नाबार्ड ने 112 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।

विज्ञापन


नाबार्ड से मंजूर इन परियोजनाओं में 14 बड़ी जबकि 12 ऐसी सड़कें हैं, जिनकी बजट के अभाव में लंबे समय से न तो मरम्मत हुई और न ही इनकी टारिंग हुई है।

अब बजट स्वीकृत होने से हिमाचल की जनता को राहत मिलेगी। 14 नई सड़कों में जिला कांगड़ा में सर्वाधिक तीन सड़कें हैं, जबकि जिला शिमला में सर्वाधिक पांच सड़कों की मरम्मत और टारिंग होनी है।  

यहां बनेंगी नई सड़कें 

सांकेतिक तस्वीर
जिला सिरमौर की गेहल-दसकना, रामपुर से तलाहू वाया कनाहरी लाणाचेता
जिला चंबा की डल्हौजी छावनी - बाठली, पुनाह से दराबड़ रोड
जिला हमीरपुर की सतसर बलही - घनोहटला 
जिला सोलन की जाढला - चायली
बिलासपुर की गुगाघाट - टिकेरी, थुरन - समलेटा ऋषिकेश वाया ज्वाह
जिला कांगड़ा की शांतरा से बडवार वाया साई, डेरा सच्चा सौदा नजदीक हरिजन बस्ती वाया बला चंबी, कटोरा घेरा - बंतुगली 
जिला शिमला की एवरसैनी से भौंट वाया गोल्छा, घरोग से नाल्टा  

इन सड़कों की होगी मरम्मत 

शिमला जिला की गढ़ाकुफर मझराणा वाया कराणा, पखैल कैंची से खुला जुब्बड़ वाया जराही, डूगलू से लखोटी, कुठाड़ बनेहा कलगांव वाया पुंदर कठोदी, कांसा कोटी जालठू और चैड़ी से नेहरी वाया क्यार कोटी
जिला बिलासपुर की लहेड़ी सरेहल-लदरौर
जिला सोलन की साई - घरेर
जिला मंडी की नगरोटा सेगालडू से पाली, द्रवंण-कून का तार  
जिला सिरमौर की भूरेश्वर महादेव मंदिर लिंक रोड  
जिला किन्नौर की शोंगटोंग बारंग सड़क
विज्ञापन

ये सात पुल बनेंगे 

- पब्बर नदी पर संघोर गांव के लिए लिंक रोड पर पुल
- रावी नदी पर मच्छेतर गरिमा सड़क पर पुल 
- अंबोवा खंड पर ऊना गगरेट सड़क पर पुल 
- नैनीखड्ड चुहान सड़क पुल 
- मियार नाला पर पुल 
- सैंज दौल रोपा सड़क पर पुल 
- रोपा नाला रुशकनंग सड़क पर पुल 


नाबार्ड को सड़क और पुलों के  कई प्रोजेक्ट भेजे गए थे, उन्हें मंजूरी मिली है। जल्द ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।  - अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें