फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज कैडर के 26 एसोसिएट प्रोफेसरों के तबादले, देखें लिस्ट

Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने कॉलेज कैडर के 26 एसोसिएट प्रोफेसरों का तबादला किया है। अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, कॉमर्स, हिंदी और इतिहास के शिक्षकों को प्रदेश में खोले गए 11 नए डिग्री कॉलेजों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने सभी शिक्षकों को जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। कॉमर्स के एसोसिएट प्रोफेसरों में राजेंद्र शर्मा को बंगाणा डिग्री कॉलेज से खड्ड (ऊना) डिग्री कॉलेज, रजनी देवी नेगी को रामपुर से निरमंड, धर्मेंद्र को सुन्नी से धामी 16 मील शिमला, रुचि को ढलियारा से चौकीमन्यार ऊना ट्रांसफर किया गया है।

अर्थशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर गुरमेल सिंह को दौलतपुर से खड्ड ऊना, बलजीत जंबाल को हमीरपुर से धनेटा, शिव दयाल को चंबा से लील कोठी, राजेंद्र कुमार शर्मा को ऊना से चौकीमन्यार, अनीता ठाकुर को मंडी से बासा मंडी, ललिता चौहान को बासा मंडी से कोटली मंडी, यामिनी को बिलासपुर से श्री नैनादेवी, सोम पराकर को कुल्लू से सैंज, संदीप कुमार को रामपुर से निरमंड, शशि भूषण को देहरी कांगड़ा से रे कांगड़ा और संजीव कुमार को नादौन से मझीण कांगड़ा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी एसोसिएट प्रोफेसर मीता शर्मा को ऊना से खड्ड ऊना, अजय को अंब से चौकीमन्यार ऊना, जयश्री को चंबा से लील कोठी, चारु आहलुवालिया को कुल्लू से कोटली मंडी, पल्लवी को नालागढ़ से श्री नैनादेवी, बीनता ठाकुर को कुल्लू से निरमंड, राजेश अत्री को देहरी कांगड़ा से रे कांगड़ा, श्रुति शर्मा को ढलियारा से मझीण कांगड़ा भेजा गया है। हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर को अर्की से धामी 16 मील, राजनीति शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर नीलम अग्निहोत्री को हमीरपुर से धनेटा, इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह को चंबा से लील कोठी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें