फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रो-एचपीसीएल के लिए 250 खिलाड़ियों आज लगेगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
वुडविल्ला पैलेस में चलेगी नीलामी प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रो एचपीसीएल सीजन-4 के लिए बुधवार को वुडविल्ला पैलेस में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया चलेगी। इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रो-एचपीसीएल सीजन-4 की आयोजक समिति के सदस्य स्वप्निल चौहान ने बताया कि बुधवार को प्रो एचपीसीएल सीजन चार के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में 10 राज्यों के करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बीस टीमें भाग ले रही हैं। सभी फ्रेंचाइजी कल खिलाड़ियों पर निवेश करेंगी। इससे पहले सभी खिलाड़ियों के मेंटरों ने बीते दिनों सोलन में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को करीबी से देखा है। इसके बाद आज नीलामी प्रक्रिया में फ्रेंचाइजी ऑनर टीम की आवश्यकता के अनुसार खिलाड़ियों पर निवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के लिए सभी फ्रेंचाइजी के ऑनर शिमला पहुंच गए हैं। नीलामी प्रक्रिया के बाद खिलाड़ी करीब एक माह तक अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ प्रैक्टिस करेंगे। 15 मई के बाद प्रो एचपीसीएल सीजन चार का आगाज होगा। चौहान ने बताया कि इस बार पूरी प्रतियोगिता शिमला में होगी। इस बार प्रतियोगिता में विजेता टीम को 14 लाख, उपविजेता को 7 लाख और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम 2-2 लाख रुपए ट्राफी के साथ पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें