फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC चालकों ने किया ऐसा काम केंद्रीय मंत्री ने दिया इनाम

Thu, 12 Jan 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो चालकों चंबा डिपो के जसवंत सिंह और रिकांगपिओ डिपो के कर्म सिंह को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रत्येक को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। दिल्ली में केंद्रीय सड़क, उच्च मार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद की 17वीं बैठक हुई। 
विज्ञापन


इसमें इनाम की घोषणा की गई। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस अवसर पर हिमाचल में परिवहन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए परिवहन के वैकल्पिक माध्यमों की संभावनाओं का सुझाव दिया, क्योंकि राज्य में सड़कें यातायात का मुख्य साधन हैं। उन्होंने परवाणू से शिमला के लिए रज्जू मार्ग का प्रस्ताव रखा और जल परिवहन के विकास के लिए राज्य के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया। 

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में जान की क्षति को कम करने तथा दुर्घटना पीड़ितों को बचाने के लिए पर्वतीय राज्यों को विशेष सहायता प्रदान करने पर बल दिया। बाली ने कहा कि सड़कों पर ब्लैक स्पॉट्स में सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के और बेहतर उपाय सीखने के लिए मंत्रियों के समूह का दूसरे देशों में दौरे का भी सुझाव दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें