फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने यहां आइए, 25 फीसदी छूट पाइए

Thu, 29 Dec 2016 11:21 AM IST
सौरभ सूद/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने के लिए धर्मशाला पैक हो गया है। सभी होटल पहले ही पैक हो गए हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन निगम अपने होटलों में 25 फीसदी डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। निजी होटलियर्स भी 20 से 25 फीसदी डिस्काउंट दे रहे हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से मंदी झेल रहे सभी होटलों में दो महीने बाद पहली बार आूक्यूपेंसी रेट फुल हुआ है। नए साल की पूर्व संध्या पर होटलों में डीजे पर कपल डांस, तंबोला और बोन फायर जैसे इंवेट आयोजित किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम

धर्मशाला के डीजीएम अनिल महाजन ने बताया कि निगम के धर्मशाला स्थित होटल धौलाधार, कश्मीर हाउस और क्लब हाउस मैक्लोडगंज में ठहरने पर 25 फीसदी छूट दी जा रही है। निजी होटलियर्स एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी बांबा ने बताया कि नए साल के लिए मैक्लोडगंज के सभी निजी होटलों में ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। 
विज्ञापन

दो हजार रुपये में कपल डांस और डाइन

dance party
न्यू ईयर इव पर 31 दिसंबर को पर्यटन निगम के होटल धौलाधार और क्लब हाउस में खास जश्न होगा। यहां रात आठ बजे से 12 बजे तक डीजे पर कपल डांस प्रतियोगिता और डाइन का आयोजन होगा। इसके लिए प्रति कपल दो हजार रुपये वसूले जाएंगे।

निजी होटलों में तंबोला और बोन फायर
मैक्लोडगंज के तमाम निजी होटलों में क्रिसमस से ही विशेष आयोजन शुरू हो गए हैं। मैक्लोडगंल के प्रख्यात होटल ब्लैक मैजिक में नए साल पर डीजे डांस नाइट और टैरेस रेस्तरां में कपल डांस का आयोजन होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग में उछाल

होटल मैनेजर रमन शर्मा ने बताया कि डीजे डांस नाइट के लिए दो हजार और कपल डांस के लिए 3 हजार रुपये एंट्री फीस रखी गई है। होटल भागसू, सूर्या रिजार्ट्स, स्प्रिंग वैली रिजार्ट सहित मुख्य होटलों में भी डांस एंड डाइन पार्टी का आयोजन होगा। 

नोटबंदी के बाद नवंबर माह में होटलों में ऑक्यूपेंसी पचास फीसदी तक कम हो गई थी, लेकिन दिसंबर माह में ऑनलाइन बुकिंग में उछाल देखा गया है। देश-विदेश से नववर्ष मनाने के लिए धर्मशाला आने वाले टूरिस्ट ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। होटलों ने कार्ड स्वाइप की सुविधा भी दे रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें