फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते नेशनल नहीं खेल सके 25 जूनियर खिलाड़ी

Fri, 05 Feb 2021 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर गौरव शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
खेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना के चलते साल 2020 में सभी प्रकार की खेल गतिविधियों पर ग्रहण लगा रहा। इस कारण साई हॉस्टल बिलासपुर के 25 जूनियर वर्ग के खिलाड़ी नेशनल नहीं खेल सके। वे अब जूनियर वर्ग की आयु सीमा पार कर चुके हैं। इन्हें नेशनल सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अब सीनियर वर्ग में पसीना बहाना होगा।

विज्ञापन


साई हॉस्टल बिलासपुर में हैंडबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स के करीब 60 खिलाड़ी दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। नेशनल प्रतियोगिता के 2 सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद इन्हें स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस, आर्मी और अन्य जगह नौकरी मिलती है, लेकिन साल 2020 में कोरोना के कारण साई हॉस्टल के करीब 25 खिलाड़ी जूनियर वर्ग की आयुसीमा पार कर चुके हैं।
इनमें रोहित और साक्षी का जूनियर इंडिया कैंप में कबड्डी के लिए चयन भी हुआ था, लेकिन कोरोना की वजह से कैंप ही नहीं लगा।

राज्य खेल छात्रावास प्रभारी एवं हैंडबाल कोच साई बिलासपुर मनोज ठाकुर ने कहा कि उनके पास कुल 60 खिलाड़ी दर्ज हैं। कोरोना के कारण जूनियर और सीनियर वर्ग का कोई भी खिलाड़ी किसी भी गेम में नेशनल नहीं खेल सका। सीनियर के पास तो मौका है, लेकिन जूनियर वर्ग के खिलाड़ी आयुसीमा पूरी कर चुके हैं। जूनियर वर्ग के करीब 25 खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सीनियर वर्ग में शुरू से मेहनत करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें