फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी में 25 करोड़ से खत्म होगा जलसंकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य का एलान एक माह में शुरू होगा आपूर्ति, क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित
विज्ञापन

सुन्नी में लोगों की समस्याएं सुनकर किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के सुन्नी क्षेत्र के हजारों लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलने वाली है। इसके लिए यहां तैयार हो रही 25 करोड़ रुपये की लागत वाली पेयजल योजना का काम एक महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। मार्च-अप्रैल तक लोगों को इसका पानी मिलने लगेगा।

यह बात मंगलवार को सुन्नी के दौरे पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही। इस दौरान विक्रमादित्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका समाधान किया। उन्होंने कहा कि सुन्नी में जलसंकट से निपटने के लिए तैयार हो रही पेयजल योजना एक महीने में शुरू हो जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। सुन्नी में आयोजित पीपल संस्कार पूजा में शामिल होने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी अस्पताल में सभी खाली पड़े पदों को भरने का प्रयास किया जा रहा है। सुन्नी में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है लेकिन इसके लिए बजट की मंजूरी का मामला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। इससे यहां भवन के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये जल्द जारी हो सकेंगे। सुन्नी क्षेत्र में कई विकास कार्य चले हुए हैं। इंटरलॉकिंग टाइल्स और सोलर लाइट्स लगाने के अलावा बाजार में नालियां बनाने के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विक्रमादित्य और अमरीन
ने लिए पीपल के सात फेरे विक्रमादित्य सिंह अपनी धर्म पत्नी डॉ. अमरीन सिंह के साथ सुन्नी चौक में आयोजित पीपल संस्कार पूजा में शामिल हुए। रीति-रिवाजों को निभाते हुए दोनों ने पीपल वृक्ष के सात फेरे भी लिए। यह पीपल का पौधा उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने 2014-15 में रोपित किया था। पीपल वृक्ष संस्कार पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्मृति, संस्कार और सेवा की एक जीवंत कड़ी का रूप है। यह पीपल संस्कार पूजा आने वाले समय में भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मंत्री पत्नी सहित गो सदन पहुंचे और गायों को आहार खिलाया। विश्राम गृह सुन्नी में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें