फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उद्योग लगाने के लिए 246 प्लॉट तैयार, रेट लिस्ट जारी

Mon, 16 Sep 2019 10:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देवभूमि में नए उद्योग लगाने के लिए 246 प्लॉट तैयार हो चुके हैं। उद्योग विभाग ने छह जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों के इन प्लॉटों की रेट लिस्ट जारी कर दी है। सोलन के बद्दी में उद्योग लगाने के लिए 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्लॉट मिलेंगे।

विज्ञापन


चंबा के गरनोटा औद्योगिक क्षेत्र में 150 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन उपलब्ध है। वहीं, कांगड़ा के कंदरोड़ी में जमीन के दाम 12 गुना अधिक हैं। कंदरोड़ी में 1800 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन मिलेगी। 

कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 88 प्लॉट बेचने को तैयार हैं। इसके अलावा ऊना जिला में 62, बिलासपुर में 19, चंबा में 23, शिमला में 19 और सोलन में 35 प्लॉटों की रेट लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन


उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि विकसित और अविकसित प्लॉटों की रेट सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी निवेशक औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए जमीन खरीदना चाहता है, विभाग से संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन

किस जिले में कितने दाम (प्रति वर्ग मीटर रुपये में)

किस जिले में कितने दाम (प्रति वर्ग मीटर रुपये में)
बिलासपुर         750 से 850 
चंबा           150 से 250
कांगड़ा            250 से 1800 
शिमला         750
ऊना            333 से 2000
सोलन             350 से 4300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें