फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में सेब सीजन के लिए पहुंचे 17 मजदूरों समेत 23 कोरोना पॉजिटिव, बागवान भी संक्रमित

Wed, 22 Jul 2020 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रोहड़ू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला जिले में बुधवार को 23 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिले में उपमंडल के अंतर्गत महेंदली बाजार में बुधवार को एक साथ 18 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद हड़कंप मच गया है। इनमें 17 मजदूर होम क्वारंटीन थे जबकि उनके संपर्क में आया एक  बागवान भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। मजदूर सेब सीजन के लिए महेंदली आए थे। दो दिन पहले महेंदली में दो मजदूर कोरोना संक्रमित निकले थे। सभी सेब सीजन में काम के लिए आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से आए हैं। सभी को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल के तहत महेंदली से कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट किया है। महेंदली बाजार को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

विज्ञापन


महेंदली में कोरोना पॉजिटिव आए 17 मजदूर नौ जुलाई को आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से आए थे। इनके दो अन्य साथी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।  सभी एक बागवान के पास काम करने आए थे। वह नौ जुलाई से होम क्वारंटीन थे। मजदूरों के संपर्क में एक बागवान भी आया है। जिसके बाद प्रशासन ने महेंदली बाजार को सील कर दिया है। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू लाया गया है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महेंदली बाजार को एहतियात के तौर पर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेब सीजन शुरू हो गया है। बाहर से मजदूर काफी संख्या में आ रहे हैं। ऐसे में बागवानों को स्वयं भी एहतियात रखना आवश्यक है। कोरोना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का लोगों का पालन करना अनिवार्य है। 

वहीं, शिमला में सीएम ऑफिस के उप-सचिव का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आते ही सीएम ने सचिवालय में प्रेस वार्ता समेत तमाम कार्यक्रम स्थगित कर दिए और सीधे अपने सरकारी आवास ओकओवर लौट गए। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवार के साथ छह दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि, देर रात  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत उनके पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई है। वहीं, देर रात सीएम कार्यालय में संक्रमित निकले उप सचिव के संपर्क में आए दो अन्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एक सुन्नी और एक सेना अस्पताल जतोग का मामला पॉजिटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें