फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढलियारा के खूनी मोड़ पर टकराईं दो बसें, 23 श्रद्धालु घायल

Sat, 05 May 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ढलियारा के निकट खूनी मोड़ पर दिल्ली से सत्संग सुनने परौर जा रही श्रद्धालुओं की आगे चल रही बस को पीछे से आ रही संगत की दूसरी बस ने टक्कर मार दी। इससे आगे चल रही बस सड़क से उतर कर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे में 23 श्रद्धालु घायल हो गए, जिसमें 15 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। 
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। यहां पर पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया। मामूली तौर पर घायल सभी घायलों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रशासन से परौर भेजने की बात कही।
 

मंदिर से टकराकर आगे पेड़ों में फंसकर रुकी बस

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली शाहदरा से दो बसों में सवार होकर करीब 90 लोग परौर में सत्संग सुनने के लिए वीरवार देर शाम को चले।करीब 12 बजे ढलियारा से पहले एक तीखे मोड़ पर पीछे चल रही बस की ब्रेक फेल हो गई, जिससे आगे चली बस को पीछे वाली बस ने जोरदार टक्कर मार दी। 


आगे चल रही बस टक्कर से असंतुलित होकर खाई की दिशा की ओर चली गई लेकिन सौभाग्यवश सड़क किनारे शिव मंदिर से टकराकर आगे पेड़ों में फंसकर बस रुक गई। हादसे के बाद बस में बैठी संगत के बीच चीख पुकार मच गई। इसके बाद किसी ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कार्यकारी डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

हादसे में ये श्रद्धालु हुए घायल

राजेंद्र प्रसाद वर्मा (50) पुत्र गिरजा प्रसाद निवासी शाहदरा दिल्ली, मूनकी देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद निवासी शाहदरा दिल्ली, अमीर चंद शर्मा (71) पुत्र आमी चंद, कुसुम (52) पत्नी रणवीर, गुलाब सिंह (76) पुत्र मबासी राम, प्रिया (32) पुत्री मोहन लाल, कमलेश (60) पत्नी राम गोपाल, निर्मला (48) पत्नी कुलदीप कुमार निवासी करोलबाग दिल्ली, शकुंतला (50) पत्नी डीप चंद, नीतू (3 ) पत्नी रवि वर्मा, मीना (60) पत्नी

इंद्र सिंह, सतीश कुमार (52) पुत्र हंस राज, सुदेश (50) पुत्र ओम प्रकाश, जानकी (44) पत्नी चेत राम, रोशनी (26) पुत्री ओम प्रकाश, शीला देवी ( 62) पत्नी गोपी राम, शीला देवी (55) पत्नी राजवीर, मुकेश कुमार (42) पुत्र हुकम चंद, दयाल सिंह (66) पुत्र प्रेम सिंह, सरला (60) पत्नी महेंद्र सिंह, धनवंती (60) पत्नी प्रताप सिंह, शशि सेठ (56) पत्नी विजय सेठ, सुदेश कुमारी (65) पत्नी चंद्र मोहन ये सभी दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें