फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली गोलीकांड: आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर, खुलेंगे कई राज

Sat, 05 May 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली में असिस्टेंट टाउन प्लानर शैलबाला की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी विजय ठाकुर को कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने अदालत में पेश किया। सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर कसौली में अवैध कब्जे हटाने गई टीसीपी की महिला अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या के आरोपी विजय ठाकुर को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के 4 बजे आरोपी को मथुरा के वृंदावन से सोलन लाया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सीजेएम कोर्ट कसौली में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी। इसमें कई खुलासे हो सकते हैं। 

विज्ञापन

घटना के बाद से फरार था आरोपी

बीते मंगलवार को अवैध निर्माण हटाने गई एक टीम की समन्वयक टीसीपी की सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा की गेस्ट हाउस संचालक के बेटे विजय ने दो गोलियां दागकर हत्या कर दी। फायरिंग में पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी गुलाब सिंह को भी एक गोली लगी, जो अभी पीजीआई में उपचाराधीन है।

घटना के बाद से आरोपी फरार था। वीरवार को उसे दिल्ली पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के दौरान हथियारबंद जवान साथ थे। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें