फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डेंटल कॉलेज में लगेंगी 23 आधुनिक चेयर, मरीजों को मिलेगी बेहतर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन 88 लाख रुपये से खरीदेगा नई डेंटल चेयर, पुरानी को हटाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

बंगलूरू की कंपनी से मंगवाई जा रही हैं चेयर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के राजकीय डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए अस्पताल में 23 अत्याधुनिक चेयर लगाई जाएंगी। चेयर लगने के बाद चिकित्सक आसानी से मरीजों का उपचार कर सकेंगे। साथ ही उपकरणों के लिए इधर-उधर भी नहीं जाना पड़ेगा। नई चेयर में उपचार से संबंधित कई सुविधाएं एक साथ जोड़ी गई हैं।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से 88 लाख रुपये की लागत से डेंटल चेयर की खरीद की जा रही हैं। इसके बाद पुरानी और खराब हो चुकी चेयर को हटा दिया जाएगा। अस्पताल में वर्तमान में पांच डेंटल चेयर पहुंच चुकी हैं, जिन्हें इंस्टॉल करने का काम भी शुरू कर दिया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये चेयर बेंगलुरु की कंपनी से मंगवाई जा रही हैं। खास बात यह है कि पुरानी चेयर के मुकाबले नई चेयर में कई प्रकार की आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, ताकि दांतों के उपचार के दौरान चिकित्सक और मरीज दोनों को कोई परेशानी न हो। चेयर इंस्टॉल होने के बाद तीन साल का गारंटी पीरियड रहेगा। इसके बाद अगले पांच साल तक एएमसी के तहत कंपनी ही चेयर की देखरेख करेगी। इस अवधि में मशीन खराब होने पर कंपनी ही उसकी मरम्मत करेगी।
विज्ञापन



यह है नई चेयर की खासियत
अस्पताल में लगने वाली अत्याधुनिक डेंटल चेयर में कई खासियतें हैं। पहले की चेयर में उपकरण अलग-अलग हुआ करते थे जिससे चिकित्सकों को उपचार के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अत्याधुनिक चेयर में सभी आवश्यक सुविधाएं एक साथ दी गई हैं। इसमें फिलिंग के लिए दो उपकरण, एक्स-रे व्यू, हाई एलईडी लाइट, दांतों की सफाई के उपकरण और सक्शन के लिए हाई और लो प्रेशर के उपकरण चेयर में ही जोड़े गए हैं।
विज्ञापन



कोट
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार अस्पताल को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। अस्पताल के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 23 चेयर मंगवाई हैं। यह चेयर अस्पताल में पहुंचनी शुरू हो गई हैं और जल्द ही इन्हें फिट करने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. योगेश भारद्वाज, प्राचार्य, डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें