फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया के संस्थानों में प्रशिक्षण लेंगे नौणी विवि के 22 वैज्ञानिक

Sun, 19 Feb 2023 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

नौणी विवि अपने 22 वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों और विश्वविद्यालयों में भेजेगा। युवा वैज्ञानिकों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रोफेसर भी इन 22 वैज्ञानिकों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
नौणी विवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौणी विवि अपने 22 वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों और विश्वविद्यालयों में भेजेगा। युवा वैज्ञानिकों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रोफेसर भी इन 22 वैज्ञानिकों में शामिल हैं। जिन्हें विश्वविद्यालय की ओर से इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, थाईलैंड और इजराइल के प्रतिष्ठित संस्थानों और विश्वविद्यालयों में 15 दिन से लेकर 3 महीने तक के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए के लिए चुना गया है। नौणी विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि चयनित वैज्ञानिक संबंधित संस्थानों और विश्वविद्यालयों के सलाहकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में काम करेंगे। सभी अपने पेशेवर क्षेत्रों में अनुसंधान के नए आयामों के बारे में जानेंगे। परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. केके रैना ने बताया कि इन 22 वैज्ञानिकों के अलावा इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विवि के और वैज्ञानिकों को भेजने का प्रयास किया जा रहा है। विदेशी अनुभव के अलावा वैज्ञानिकों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का दौरा करने और सेमिनार और कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इनका हुआ है चयन
डॉ. अनिल कुमार हांडा, डॉ. राजेश कौशल, डॉ. डीआर भारद्वाज, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. सविता जंडैक, डॉ. सुमित वशिष्ठ, डॉ. सुनीता चंदेल, डॉ. अशोक कुमार ठाकुर, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. विपन गुलेरिया, डॉ. एसके भारद्वाज, डॉ. दिनेश ठाकुर, डॉ. विशाल राणा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. नारायण सिंह, डॉ. केके रैना, डॉ. मनीषा ठाकुर, डॉ. अंजलि चौहान, डॉ. अनुपमा सिंह और डॉ. नरेंद्र भरत। डॉ. अनिल सूद और डॉ. मीनू सूद पहले ही एआईटी, थाईलैंड में दो सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम कर चुके हैं और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में डॉ. राकेश शर्मा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें