फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से सटी 216 किमी लंबी सीमा सील, गश्त बढ़ाई

Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटते ही सुरक्षा को लेकर पड़ोसी राज्य से सटी हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा जिले की 216 किमी लंबी सरहद पूरी तरह से सील कर दी गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से ऐसा कोई दिशा-निर्देश नहीं है।

विज्ञापन


लेकिन प्रदेश पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में एहतियातन गश्त बढ़ा दी है। बाहर से आने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है। लाहौल स्पीति जिला पुलिस ने हिमाचल सीमा सरचू और शिंकुला की ओर सुरक्षा घेरा कस दिया है।

हिमाचल पुलिस की दारचा में स्थापित अस्थायी चौकियों में तैनात जवानों को लेह की ओर निकलने वाले हर शख्स पर नजर रखने को कहा गया है। तांदी-किश्तवाड़ रूट पर लाहौल के अंतिम गांव तिंदी में भी हिमाचल प्रदेश पुलिस की चौकी है।
विज्ञापन


पुलिस अमले को हिदायत दी गई है कि इलाके में हथियारों से लैस होकर लगातार गश्त की जाए। स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा गया है। उधर, चंबा जिला में भी पुलिस प्रशासन ने आईआरबी के 305 जवान तैनात कर दिए हैं।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर की सीमा में प्रदेश पुलिस की 13 बॉर्डर चेक पोस्ट को भी अलर्ट कर दिया गया है। सरचू और शिंकुला में सीमा विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटते ही उस ओर पैनी नजर रखी जा रही है। एसपी लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने कहा कि पुलिस पूरे जिले में अलर्ट पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें