फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के काटने के बाद अब खर्चा देने से मुकरा मालिक

Fri, 26 Apr 2019 10:18 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पालतू कुत्ते के हमले में घायल हुई चौदह साल की बच्ची आशी का मामला अब एसपी कार्यालय में पहुंच गया है। आरोप है कि पालतू कुत्ते का मालिक बच्ची के उपचार का खर्चा देने में आनाकानी कर रहा है। वीरवार को एसपी को दी शिकायत में परिजनों ने कुत्ते मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह खर्चे का पैसा नहीं दे रहा। एसपी ने इस मामले के अब जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बच्ची संजौली स्थित सरस्वती निवास नार्थ ओक के पास परिजनों के साथ रहती है। शहर के एक सरकारी स्कूल में नौंवीं कक्षा में पढ़ती है। 31 मार्च को वह अपनी सहेलियों के साथ संजौर्ली आई थी। इसी बीच रेन शेल्टर के पास एक पालतू कुत्ते ने हमला कर इसे टांग पर बुरी तरह काट खाया। बच्ची के इलाज पर अब तक करीब 19 हजार का खर्चा आ चुका है।

हमले के बाद परिजनों ने पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। कुत्ते के मालिक ने पुलिस के समक्ष बच्ची का इलाज करवाने की बात कही थी। लेकिन अभी आरोपी ने कोई पैसा पीड़ित परिवार को नहीं दिया है। बच्ची का अभी भी उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें