फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों में टक्कर, ढली-संजौली बाईपास पर लंबा जाम

Wed, 08 Aug 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को शहर की कई सड़कों पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण शहर की सड़कों पर लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ढली-संजौली बाईपास पर चलौंठी के पास कारों में टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया। यहां करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। वहीं दोपहर बाद करीब तीन बजे संजौली आईजीएमसी सड़क पर संजौली कालेज के पास पेड़ गिरने से आईजीएमसी सड़क बंद हो गई। जाम के कारण ढली संजौली बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। यहां करीब तीन घंटे वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


भूस्खलन के कारण शहर की सड़क को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों में वाहनों की आवाजाही बंद रही। मंगलवार को सर्कुलर रोड, नवबहार, कसुम्पटी और टूटीकंडी में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ जिसके बाद सड़कें बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया। टूटीकंडी क्रासिंग के पास डंगा धंसने के कारण रेलिंग और पैरापिट भी टूट गए। छोटा-शिमला से संजौली मार्ग पर हिमफेड पेट्रोल पंप के पास सर्कुलर रोड पर भूस्खलन होने के कारण मलवा सड़क के बीचोबीच आ गया। इस दौरान कुछ समय के लिए गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान लोगों ने खुद ही गाड़ियों से बहार उतरकर सड़क से पत्थरों को हटाए।

सुबह करीब सात बजे कसुम्पटी के पास छोटा शिमला स्कूल के पास अचानक डंगा गिरा गया। इस दौरान आधे घंटे के लिए सड़क पर यातायात बंद रहा। इसके बाद लोनिवि के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यातायात को एक साइड से सुचारु किया। हालांकि दोपहर बाद यातायात को दोनों ओर से वाहनों के लिए खोल दिया गया। नवबहार के स्थानीय लोगों ने कहा कि भूस्खलन के कारण पेड़ गिरने की कगार पर है। उन्होंने जिला प्रशासन से इसे शीघ्र हटाने की मांग की है। वहीं कैथू जेल के समीप थापा निवास के पास सूखा पेड़ गिर गया। डीएफओ शिमला अर्बन इंद्रकुमार ने बताया कि संजौली कॉलेज और कैथू जेल के पास गिरे पेड़ों को सूचना मिलते ही हटा दिया गया था ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पडे़।
विज्ञापन


चक्कर में रिहायशी मकान में घुसा मलबा
भारी बारिश से चक्कर में एक रिहायशी मकान में मलबा घुस गया। इससे स्थानीय लोगों का रास्ता बंद हो गया। मंगलवार सुबह चक्कर के पास कामना देवी के बेगम लॉज में एक रिहायशी मकान में मलबा घुस गया। रमेश कुमार ने बताया कि मलबा आने से आवाजाही में भारी परेशानी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें