फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में दस फीसदी महंगा होगा पीने का पानी

Mon, 30 Jul 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों को तीन हजार लीटर तक मुफ्त पानी देने का दिखावा कर नगर निगम आज पानी के रेट बढ़ाने जा रहा है। महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली विशेष बैठक में पानी की दरें तय की जाएंगी। लोगों को मुफ्त पानी देने को लेकर सदन में हंगामा होने के भी आसार हैं। दरअसल नगर निगम ने पहले सभी शहरवासियों को तीन हजार लीटर तक मुफ्त पानी देने का प्रस्ताव तैयार किया था।

विज्ञापन


अब निगम कह रहा है कि मुफ्त पानी सिर्फ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो सिर्फ तीन हजार लीटर या इससे कम पानी इस्तेमाल करेंगे। इससे ज्यादा पानी के इस्तेमाल पर बिल देना होगा। शहर में ऐसे चंद ही परिवार होंगे जो महीने में सिर्फ तीन हजार लीटर पानी इस्तेमाल करते हों।

निगम मुफ्त पानी देने की आड़ में दस फीसदी रेट बढ़ाने जा रहा है। निगम के इस प्रस्ताव का विरोध भी शुरू हो गया है। पार्षदों का कहना है कि निगम मुफ्त पानी के नाम पर जनता से धोखा कर रहा है। सभी 24 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को तीन हजार लीटर मुफ्त पानी मिलना चाहिए। इसके अलावा निगम के कई अफसर भी ऐसे प्रस्ताव से हैरान हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों को तोहफा दे सकता है नगर निगम
दोपहर बाद होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में कर्मचारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने, दो नई गाड़ियां खरीदने, डिप्टी मेयर के लिए सरकारी गाड़ी की सुविधा देने, भराड़ी और मेफील्ड में तीन नए पार्क बनाने, टुटू और मज्याठ में रास्ते पक्के करने, एसपीटी अपग्रेडेशन आदि प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जाएगा। बैठक में बरसात के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1.72 करोड़ के राहत प्रस्तावों पर भी मुहर लगेगी। बैठक में भाजपा के नाराज पार्षद महापौर का साथ देते हैं या नहीं, यह देखना रोचक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें