हिमाचल पथ परिवहन निगम ग्रामीण यूनिट तीन के चालक एवं परिचालक संघ के चुनाव शुक्रवार को राज्यध्यक्ष देव राज ठाकुर की अध्यक्षता में आईएसबीटी में आयोजित किए गए। इसमें यूनिट नंबर एक के प्रेम सिंह को प्रधान चुना गया, जबकि धर्म सिंह को अध्यक्ष, अनिल दत्त को महासचिव और बाबु राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।
प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, हीरालाल मुख्य सलाहकार, संजय कुमार और रमेश कुमार सलाहकार, धर्म सिंह उपप्रधान, दया नंद अतिरिक्त सचिव, तोता राम कार्यकारी सचिव, रूप लाल चौधरी कार्यकारी प्रधान, विजय पाल कानूनी सलाहकार, भगत सिंह संगठन सचिव, गीता राम लेखा परीक्षक, सुनील कुमार प्रेस सचिव और मदन लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा रूपलाल, राकेश, रमेश, मिखा राम, राजेश, शशिपाल, देविंद्र कुमार, अब्दुल हमीद, दीपक, रमेश राजेंद्र, कमल राज, यशपाल, प्रताप सिंह, सुनील, नंदलाल, किशन लाल, धर्म प्रकाश, जोगिंद्र, दलीप सिंह, आशीष, नरेंद्र, अजय, कामेश्वर, सुरजीत, अमनदीप, अशोक, प्रकाश चंद, बालकृष्ण, जसवीर शर्मा, हुकमचंद, विनोद, खेमचंद, हेतराम, धर्मेंद्र गुप्ता, जगदीश, कुलदीप और दयाराम को कार्यकारिणी का सदस्य बना गया।
इस अवसर पर राज्य पदाधिकारी सुखराम ठाकुर, जगदीश चंद ठाकुर, मेहर चंद्र, हरि लाल ठाकुर और पवन गुलेरिया मौजूद रहे।