फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद नहीं आए तो मंत्री बोले- इमरजेंसी लगी है, आज तो आ जाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। दिन: सोमवार, समय दोपहर: 3 बजकर 25 मिनट। पानी को लेकर मचे हाहाकार को लेकर उप महापौर कार्यालय में बुलाई आपात बैठक में स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज पहुंचते हैं। लेकिन दफ्तर में डिप्टी मेयर के अलावा महज दो भाजपा पार्षद मौजूद हैं। बाकियों का पता नहीं। करीब 15 मिनट तक मंत्री पार्षदों के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब नहीं पहुंचे तो फोन पर बुलाने का सिलसिला शुरू हो गया। खुद मंत्री को फोन पर कहना पड़ा कि अब तो इमरजेंसी लगी है, आज तो आ जाओ। हालत यह रही कि तीन बजे शुरू होने वाली बैठक में 3:45 बजे तक महज तीन पार्षद पूर्ण मल, आरती चौहान और सत्या कौंडल पहुंच पाए। भाजपा के अपने पार्षद तो नहीं आए लेकिन इसी दौरान काउंसलर रूम में बैठे कांग्रेस के सभी पार्षद यहां पहुंच गए।
---
पार्षदों ने बहस की तो मंत्री बोले- मीडिया के सामने नहीं होगी बैठक
बैठक शुरू होते ही पार्षद अर्चना धवन ने तीखा हमला बोला। पूछा कि निगम के अधिकारी और जेई उनका फोन नहीं सुनते। जनता के कहां सुनेंगे। पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि सरकार संवेदनशील नहीं, तभी तो मेयर को चीन भेज दिया। मंत्री भड़क गए। कहा कि मैं संवेदनशील हूं, तभी अपनी बीमार पत्नी और बेटे की बजाय जनता से जुड़ी समस्या पर बैठक करने आया हूं। इस पर पार्षदों ने कहा कि वह उन पर निजी तौर पर सवाल नहीं उठा रहे। लेकिन सरकार और निगम की नाकामी के कारण सवाल पूछने पड़ रहे हैं। पूछा कि पानी का इतना संकट है लेकिन आप क्यों अब तक एक बैठक तक नहीं कर पाए। घिरता देख मंत्री ने मीडिया कर्मियों को बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद भाजपा पार्षद शैलेंद्र चौहान, सुनील धर, विवेक शर्मा बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोताही बर्दाश्त नहीं होगी: भारद्वाज
बैठक के दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने सही वितरण न करने, टैंकर समय पर न भेजने को लेकर मंत्री को घेरा। उधर, मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वही रटा रटाया जवाब देते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह बात उन्होंने पहले भी कही थी लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें