हिमाचल की संस्कृति के संरक्षण के लिए महिलाओं की भागेदारी जरूरी है। इसके अलावा मीनाक्षी महाशय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवतियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिलती है।
कार्यक्रम में करीब 93 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कंपनी की निदेशिका नितिका सूद बंटा, इनर व्हील क्लब की सचिव नमिता नाग और डिंपल ठाकुर और नगर निगम के उपमहापौर राकेश शर्मा मौजूद रहे।
ग्रीन हिमाचल पेजेंट कार्यक्रम में ग्रीन हिमाचल क्वीन का खिताब मंडी की दिव्या ठाकुर ने जीता। किन्नौर की चेल्सी नेगी उपविजेता बनीं। ग्रीन हिमाचल ट्रेडिशनल क्वीन में आकांक्षा सूद विजेता और चंडीगढ़ की पल्लवी सोनी उपविजेता रहीं।
ब्यूटीफुल स्माइल प्रतियोगिता में शिमला की कृत्तिका वर्मा विजेता चुनी गईं। इसके अलावा डायनामिक पर्सनेलिटी प्रतियोगिता में चौपाल की रितिका कामंटा और ब्यूटीफुल हेयर कुल्लू आनी की ओजवस्वीन ठाकुर को विजेता के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान इन सुंदरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित