फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली में 20 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 12 Jul 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ढली के तहत नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और अवैध शराब पकड़ी है। इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को संजौली में एक कार की तलाशी के दौरान दो युवकों से करीब 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


चिट्टा आरोपी दिल्ली से खरीद कर लाए थे और इसे शिमला में बेचने की फिराक में थे। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। आरोपियों में से एक 23 साल और दूसरा आरोपी 30 साल का है। यह दोनों आरोपी रामपुर इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से एक युवक बैंक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आरोपियों से संजौली पुलिस पूछताछ कर रही है।

मंगलवार रात को ढली पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार को तलाशी के लिए रोका। इसमें 240 बोतलें देसी शराब और 12 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस की हर संभव कोशिश है कि नशे का काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और इसके लिए आम जनता का सहयोग भी अपेक्षित है।

24 घंटे में 694 गाड़ियों के चालान- शिमला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 24 घंटे के भीतर 694 गाड़ियों के चालान किए। इनमें से 381 गाड़ी चालकों ने मौके पर ही जुर्माना भरा।

इसमें पुलिस ने 1 लाख 26 हजार 700 रुपये सरकारी खजाने में जमा करवाए। 32 लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट पीते हुए पकड़ा। इनसे तीन हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूल किया। माइनिंग एक्ट के तहत भी दो चालान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें