फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालों के लिए डिपुओं के चक्कर काट रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के डिपुओं में उपभोक्ताओं को दालों का कोटा नहीं मिल पाया है। दाल का कोटा न मिल पाने के कारण उपभोक्ता डिपो के चक्कर काटने को मजबूर हैं। मई माह में उपभोक्ताओं को पसंद की चार में से तीन दालें दी जानी थी। आधा महीना बीतने को है, बावजूद इसके महकमा दालें मुहैया करवाने नाकाम रहा है।
विज्ञापन

राजधानी में 31 हजार के करीब राशनकार्ड धारक हैं। उपभोक्ता दालें लेने डिपो पहुंच रहे हैं। यहां बताया जा रहा है कि अभी कोटा नहीं आया है। उपभोक्ताओं को मई माह में उड़द, दाल चना, मूंग और मलका दाल दी जानी है। महकमे के निदेशक मदन लाल चौहान ने कहा कि दाल और चीनी की सप्लाई को लेकर तीन महीने के टेंडर कर दिए गए हैं। लोगों की परेशानी जल्द दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें