फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की कमी से सार्वजनिक शौचालयों पर लगाने पड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। पानी की किल्लत से शहर में हाहाकार मच गया है। शहर के लोगों को पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। कुछ क्षेत्रों में तो आठ दिन से लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। टूरिस्ट सीजन के दौरान पानी की किल्लत के कारण सैलानियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालात ये हैं कि शहर के सार्वजनिक शौचालय बंद करने पड़ गए हैं। सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन रिज मैदान, लक्कड़ बाजार, मिडल बाजार, कुमार स्टूडियो, गंज बाजार, नाई की पौड़ी अनाज मंडी, राम बाजार, प्लाजा होटल, सब्जी मंडी के नीचे फल मंडी के शौचालय में पानी न होने के कारण सफाई नहीं हो पाई। हालांकि मिडल बाजार शौचालय और सब्जी मंडी सदर थाने के शौचालय में सुबह के समय पांच पांच सौ लीटर पानी दिया गया जो कुछ ही घंटों में ही खत्म हो गया। मुख्य शहर ही नहीं शहर के उपनगरों संजौली, टूटु, कसुम्पटी सहित अन्य वार्र्डों में भी पानी की किल्लत के कारण शौचालयों पर ताले लटक गए हैं।
विज्ञापन

---
एक दिन छोड़कर पूरे शहर में सप्लाई : गिल
ग्रेटर शिमला वाटर सप्लाई एंड सीवरेज सर्कल के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल का कहना है कि शहर को पानी की सप्लाई करने वाली योजनाओं से औसत के मुकाबले कम पानी की सप्लाई हो रही है। हालांकि बीते दो दिनों से सप्लाई में सुधार आया है। अगर अगले तीन दिन तक रोजाना 35 एमएलडी से अधिक पानी शहर को मिलता है तो पूरे शहर में एक दिन छोड़ कर पानी की सप्लाई सुनिश्चित कर दी जाएगी।
---
कॉफी हाउस के लिए कुली से करवा रहे पानी की ढुलाई
शिमला के मशहूर इंडियन कॉफी हाउस के लिए बीते पांच दिन से पानी की सप्लाई नहीं दी गई है। नगर निगम से पानी का पेड टैंकर मंगवाने का प्रयास किया तो इनकार कर दिया गया। अब आलम यह है कि काम चलाने के लिए कुली से पानी की ढुलाई करवानी पड़ रही है। कुली सौ रुपये में 40 लीटर पानी कॉफी हाउस पहुंचा रहा है। कॉफी हाउस के मैनेजर आत्माराम का कहना है कि पानी की किल्लत से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न होने के कारण लोगों को बोतल बंद पानी उपलब्ध करवाना पड़ रहा है।
---
शहर के रेस्टोरेंटों ने बंद किए शौचालय
पानी की किल्लत के चलते शहर के रेस्टोरेंटों ने भी अपने शौचालय बंद कर दिए हैं। मालरोड स्थित कई नामी रेस्टोरेंटों में सोमवार को शौचालय बंद रखे गए। रेस्टोरेंट संचालकों का तर्क था कि पानी न होने के कारण टॉयलेट बंद करने पड़े हैं।
विज्ञापन

---
डीसी और एसपी ऑफिस में भी पानी नहीं
उपायुक्त कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी सोमवार को पानी की सप्लाई न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। शौचालयों में पानी न होने के कारण कार्यालयों में बदबू पसरी रही। हालांकि पानी के टैंकर मंगवाए गए कार्यालय के बाहर चल रहे प्रदर्शन के कारण पानी टंकियों में नहीं डाला जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें