फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में सचिवालय के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
सचिवालय की नई बिल्ंिडग के ठीक पीछे बन रहे भवन से कर्मचारियों के आवासीय भवन को खतरा हो गया है। ठेकेदार ने मौके पर भवन निर्माण के लिए जमीन की अंधाधुंध कटिंग कर दी है। जिससे आवासीय भवन के गिरने का खतरा हो गया है। रविवार को बारिश के चलते जमीन में दरारें आ गई। जिससे सचिवालय कर्मचारियों कमरे छोड़कर बाहर निकल गए। कर्मचारियों के विरोध के बाद भवन निर्माण में लगे मजदूरों ने आनन फानन में यहां तिरपाल बिछा दी।
विज्ञापन

इस आवासीय भवन में 8 सेट है। यह सभी सेट टाइप -4 है। 7 सेट सचिवालय कर्मचारियों को एलाट किए गए है जबकि एक सेट डाक्टर के नाम है। सचिवालय कर्मचारी सेवा संगठन के अध्यक्ष सजीव शर्मा ने कहा कि अंधाधुंध कटिंग करने से आवासीय भवन को खतरा हुआ है। अगर जल्द से रिटेनिंग वॉल नहीं लगाई गई तो यह भवन कभी भी गिर सकता है। उन्होंने कहा कि जमीन कच्ची है। ठेकेदार को चाहिए था कि वह थोड़ी थोड़ी करने के साथ साथ रिटेनिंग वॉल भी लगते रहे। जिससे जमीन में दरारें आने की कम संभावना होती। उन्होंने कहा कि सोमवार को सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन के पदाधिकारी इस मामले को लेकर उच्च अधिकारी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें