फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सुध लेने आखिर दफ्तर से बाहर निकलीं मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था की सुध लेने के लिए आखिर बुधवार को शहर की मेयर अपने दफ्तर से बाहर निकल ही आईं। नगर निगम के पार्षदों ने मेयर ऑफिस के बाहर धरना देने का एलान किया था, जिसके बाद मेयर ने बैनमोर और जाखू वार्ड का निरीक्षण किया। मेयर ने निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टरों को दो दिन के भीतर सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए। बैनमोर वार्ड से नगर निगम के पूर्व पार्षद अनूप वैद्य ने मेयर को वार्ड में खस्ताहाल सफाई व्यवस्था की स्थिति से अवगत करवाया। अनूप वैद्य ने बताया कि बोथवेल में मशोबरा व्यू से डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर भाग गए हैं, इसे लेकर मेयर को जानकारी दी गई। वार्ड में हिल साइड पर फैली गंदगी की सफाई का भी आग्रह किया गया। झाड़ियों के नीचे फैली गंदगी की सफाई और झाड़ियां कटवाने की भी अपील की गई। मेयर ने जाखू वार्ड का भी दौरा किया। जाखू की पार्षद अर्चना धवन ने मेयर को लक्कड़ बाजार और कॉस्ट ऑफन में कूडे़ के ढेर दिखाए। अर्चना धवन ने बताया कि मेयर ने दो दिन में पूरी सफाई करवाने का आश्वासन दिया है। अगर नगर निगम का स्टॉफ सफाई करने आता है तो मैं खुद भी उनके साथ सफाई करूंगी। निरीक्षण के दौरान निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले किसी ने सूचना ही नहीं दी : मेयर
नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने को लेकर पहले किसी ने सूचना नहीं दी। पार्षदों ने सूचित किया तो तुरंत निरीक्षण कर अफसरों को दो दिन में व्यवस्था सुधारने के आदेश दे दिए हैं। हर समस्या का समाधान धरना दे कर नहीं होता। छोटी मोटी दिक्कत होती रहती है। बातचीत से ही समस्या का हल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें