फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकला 200 शिव भक्तों का पहला जत्था, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 15 Jul 2019 04:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर भारत की सबसे कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। इसका विधिवत शुभारंभ विधायक किशोरी लाल सागर ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने बेस कैंप सिंहगाड़ से पहले दिन 200 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को चिकित्सीय जांच के बाद हरी झंडी दिखाकर श्रीखंड रवाना किया। विधायक ने क्षेत्र के लोगों को धार्मिक यात्रा की बधाई भी दी।

विधायक ने कहा कि सरकार ने इस यात्रा को श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के अधीन लाकर, प्रशासन के बेहतर प्रबंध और देख-रेख में शुरू किया है। उन्होंने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार और प्रशासन बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान आने वाले पड़ाव सिंहगाड़, बराटीनाला, थाचड़ू, कालीघाटी, भीमतलाई, कुनशा, भीमडवारी, पार्वतीबाग, नैन सरोवर, भीमबही सहित श्रीखंड महादेव के दर्शन करने का विवरण श्रद्धालुओं को स्मारिका के माध्यम से दिया जा रहा है।

विज्ञापन

श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि यात्रा के बेस कैंप सिंहगाड़ में सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू हुई। प्रशासन ने सिंहगाड़ में मेडिकल चेकअप, पंजीकरण और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। बेस कैंप सिंहगाड़ में सभी यात्रियों को पंजीकरण करवाना होगा। यात्रा के दौरान हर पड़ाव पर चिकित्सकों की टीम, रेस्क्यू टीम, हिमाचल पुलिस जवान, होमगार्ड सहित स्थानीय सेवामंडल संगठन सेवा में कार्यरत हैं।

यात्रा को लेकर इस बार भारी बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस दौरान तहसीलदार नीरजा शर्मा, नायब तहसीलदार नित्थर प्रदीप, एलआर ठाकुर, अशोक ठाकुर, पप्पी बिष्ट, योमा ठाकुर, निशा, संदेव ठाकुर, चवित्र, सोहन बंसल, संतोष, भाग चंद कायथ, टीकम राम, ओम प्रकाश, कुमत राम, जय पाल, पूर्ण ठाकुर, यशपाल, रमेश जोशी अमर सिंह, सेवा राम, गोवर्धन ठाकुर और श्रीखंड सेवा मंडल के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा और गुरदयाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें