फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रीष्मोत्सव में हिमाचल के 200 कलाकार बिखेरेंगे लोक संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू भी देंगे प्रस्तुति, एनजेडसीसी पटियाला के दल करेंगे मनोरंजन
विज्ञापन

8 से 12 जून तक आयोजित होगा शिमला ग्रीष्मोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और कला का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 8 से 12 जून तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 200 कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष आकर्षण 10 जून को पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू की प्रस्तुति होगी। अपने लोकप्रिय गीतों और मधुर गायन शैली के लिए प्रसिद्ध बॉबी सिद्धू दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उत्सव में न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू करवाएंगे। उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाना और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन हिमाचल प्रदेश के लोक गायक, लोक नर्तक, वाद्य यंत्र वादक और सांस्कृतिक दल मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) पटियाला के सहयोग से विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल भी प्रतिदिन अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें उत्तराखंड का छोलिया नृत्य, राजस्थान का भवई नृत्य, जम्मू एवं कश्मीर का गोजरी नृत्य और हरियाणा के घूमर और फाग नृत्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें