फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विवि में किसानों के बच्चों को मिलेंगी 20 फीसदी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विवि में किसानों के बच्चों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर और बीवीएससी जैसे कोर्सों में 20 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। ये आरक्षण उन्हीं परिवारों के छात्रों को मिलेगा, जिनकी आय का स्रोत केवल कृषि है। चौधरी सरवण कुमार कृषि विवि पालमपुर की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की शिमला बैठक में उक्त फैसला लिया गया।
विज्ञापन


कुलपति डा. केके कटोच ने बताया कि विवि से कोर्स करने वाले छात्रों की चौथे सत्र में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की स्कॉलरशिप बढ़ाई जाएगी। एग्रीकल्चर छात्रों की स्कॉलरशिप 1500 से 2500, होम साइंस में 1000 से 2000 और वेटरनरी साइंस की स्कॉलरशिप 3000 से 4500 की जाएगी। ये बढ़ोतरी नए सत्र से लागू होगी।
Trending Videos

यहां खुलेगा कृषि महाविद्यालय

कृषि विवि विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक और शोध गतिविधियां बढ़ाएगा। अलग से इंटरनेशनल कोआर्डिनेशन सेल स्थापित होगा। सेल मंगोलिया, अफगानिस्तान, पीएनजी जैसे देशों से शोध, शैक्षणिक और प्रचार-प्रसार क्षेत्र में एमओयू साइन करेगा। विवि के सभी संवैधानिक पदों डीन, निदेशक सहित अन्य पर नियमित भर्ती होगी। शिक्षकों के पदों पर एग्रीकल्चर साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड (एएसआरबी) के तहत भर्ती होगी।

34 शिक्षक पदोन्नत करने, आठ कृषि विज्ञान केंद्रों में रिक्त पद भरने पर भी चर्चा हुई। कटोच ने कहा कि सरकार को वेटरनरी फार्मासिस्ट ट्रेनिंग संस्थान खोलने का प्रस्ताव भेजा है। धौलाकुआं और बजौरा में कृषि महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव है। एचपीएमएमबी से मिलकर प्रदेश के कृषि उत्पादों का ब्योरा अलग वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

खर्चे घटाने, आय बढ़ाने पर जोर

विवि के खर्च घटाने और आय बढ़ाने पर भी फैसले लिए गए। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन करने, पेपर लेस वर्क, आउटसोर्सिगिं, केंद्रीय खरीद प्रणाली इस्तेमाल करने, शोध, परीक्षा और शिक्षण कार्य में विशेषज्ञों को न बुलाकर वीडियो कांफ्रेंसिंग को बढ़ावा देने पर निर्णय हुआ।

कृषकों को दी जा रही तकनीकी सेवाओं की फीस लेने, खाद्य सहित अन्य उत्पादन यूनिट का व्यवसायीकरण, विवि की मशीनों, ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों को तय दरों पर किराए पर देने जैसे कई कदम उठाए जाएंगे। विवि की आय दस करोड़ से बढ़ाकर 35 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें