फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ फीट खाई में गिरी पिकअप, दो की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग के साथ लगते घूंड में एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पिकअप गाड़ी एचपी 09 ए 3363 घडैरी से पराला की ओर सेब लेकर आ रही थी।
विज्ञापन


तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे गाड़ी में सवार चालक रमेश कुमार 40 वर्ष पुत्र मोती राम डूंखर गांव तहसील ठियोग और रोशन लाल 42 वर्ष पुत्र सोलहू राम महयाणा गांव तहसील ठियोग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाले शव

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी छैला के प्रभारी साधु राम की अगुवाई में मुंशी अनिल और कांशी राम मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने करीब एक घंटे की खासी मशक्त के बाद शवों को घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया।

पुलिस ने दोनो शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों को जुटाने में लग गई है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें