फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र ने धर्मशाला को दिए 2 करोड़

Fri, 04 Sep 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र ने स्मार्ट सिटी प्लानिंग के लिए फंड जारी कर दिया। शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 98 चयनित स्मार्ट सिटी में से 96 शहरों की प्लानिंग के लिए कुल 192 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन


यानी प्रत्येक शहर को 2 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। स्मार्ट सिटी प्लानिंग को केंद्र को सौंपने के लिए तीन माह का समय दिया गया है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए गृह मंत्रालय के जरिये सिटी प्लानिंग की राशि जारी की जाएगी।

शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 40 शहरों से आए मेयर, पार्षद, नगरपालिका अध्यक्षों से कहा कि वे आगामी चुनाव की चिंता किए बगैर विकास की दिशा में काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें