फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बीपीएल सूची से तीन साल में बाहर होंगे 2.82 लाख परिवार

Thu, 17 Oct 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के 2.82 लाख परिवारों को तीन साल के भीतर बीपीएल सूची से बाहर किया जाएगा। इन परिवारों का जीवन स्तर बेहतर करेंगे। इन परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने को जयराम सरकार ने मिशन अंत्योदय शुरू किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी शिमला में प्रेस क्लब ऑफ शिमला की ओर से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के परिणामस्वरूप हिमाचल देश भर में पहला गरीबी मुक्त राज्य बनेगा।

कंवर ने बताया कि मिशन अंत्योदय के तहत इस वर्ष एक लाख परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का लक्ष्य रखा गया है। गरीबी रेखासे वही परिवार बाहर आएंगे, जिनकी आय बढ़ने के अलावा उनके पास मकान होगा, बिजली कनेक्शन व गैस का चूल्हा होगा।
विज्ञापन


बीपीएल परिवार अपनी आय बढ़ाने के लिए यदि बागीचा लगाने के अलावा कैश क्रॉप या फॉरेस्ट लगाना चाहता है, तो उसका सहयोग किया जाएगा। मिशन अंत्योदय की सरकार मानीटरिंग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें