मवेशियों का 87 लाख का नुकसान हुआ जबकि अनुग्रह राशि पर 13.72 करोड़ रुपए व्यय किए गए। मनीषा नंदा ने कहा कि अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल ने राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राज्य सरकार को बरसात के दौरान क्षति और नुकसान के संबंध में अतिरिक्त सूचना प्रस्तुत करने को कहा था।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अंतरमंत्रालय केंद्रीय टीम के साथ मंडी प्रवास के दौरान बैठक की थी और राज्य को केंद्र सरकार से अधिक से अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करने की संस्तुति करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान राज्य को भारी नुकसान पहुंचा है जो पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है।