वर्ष 1984 के दंगा पीड़ितों के पक्ष में कोर्ट से फैसला आने के बाद एक पीड़ित परिवार पंजाब से श्रीनयना देवी मंदिर पहुंचा। इस मौके पर उन्होंने माता का आशीर्वाद लेकर मंदिर में चांदी के नेत्र चढ़ाए।
दंगों में पीड़ित वृद्ध महिला चरणजीत कौर, जो कि पंजाब के गांव टकाला जिला रोपड़ की हैं, पुजारियों को आपबीती सुनाते भावुक हो गईं। वह कहती हैं कि 1984 के दंगों में उसका पति, बेटा और भाई मारा गया था। वह भी बुरी तरह घायल हो गई थीं।
बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची। उनके साथ आए परिजन राम लोक ने बताया कि कोर्ट के फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि टीवी के माध्यम से उन्होंने फैसला सुना और आज मां के दरबार भी अरदास की कि माता रानी दिवंगत आत्माओं को शांति दें।