राजधानी शिमला सहित डलहौजी और मनाली के न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी पिछले कई दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान थोड़ा ऊपर सरका है।
शिमला का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान -9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भुंतर में न्यूनतम तापमान -0.8, केलांग -9.8 और मनाली 0.2, धर्मशाला 5.8, ऊना 2.5, नाहन 6.2, पालमपुर 4.0, सोलन 0.7, मनाली 0.2,
कांगड़ा 3.6, बिलासपुर 2.8, हमीरपुर 3.0. चंबा 1.4, डलहौजी 7.7 और कुफरी 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। ऊना में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।
उधर, शिमला का अधिकतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 22.4, भुंतर 18.6, कल्पा 9.5, धर्मशाला 15.2, ऊना 23.4, नाहन 20.1, केलांग 4.5, कांगड़ा 21.5, बिलासपुर 18.4, हमीरपुर 21.2, चंबा 20.1 और डलहौजी में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।