राजगढ़। जनपद सिरमौर में एक के बाद एक सड़क हादसों से भी वाहन चालक सबक नहीं ले रहे हैं। वहीं यात्री भी जान को जोखिम पर रख यात्रा करने को मजबूर हैं। जिला सिरमौर के दूरदराज इलाकों में चल रहीं निजी बसें यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। ताजातरीन मामले में उपमंडल राजगढ़ में एक निजी बस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सारी हदें पार कर दीं। सोमवार की शाम राजगढ़ से मानवा रूट पर जा रही एक निजी बस में हुई ओवरलोडिंग पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई अमल में लाई। 37 सीटर इस बस में 98 सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पहले ही सवारियों को बस के भीतर पांव रखने के लिए भी जगह शेष नहीं थी कि बस की छत पर भी सवारियों से पैक कर दी। राजगढ़ से मानवा जाते वक्त थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने बस को रोककर कार्रवाई अमल में लाई। सवारियों की गिनती करने पर 98 सवारियां पाई गईं। पुलिस के जवान ने स्वयं छत पर चढ़ कर सवारियों की गिनती की। पुलिस ने बस चालक से आरसी और परमिट को कब्जे में ले लिया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हैरानी की बात है कि बीते साल नवंबर माह में जलाल पुल के पास हुए निजी बस हादसे में गई 10 लोगों और पांच जनवरी को खड़कोली के समीप गिरी स्कूल बस में सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत के जख्म अभी भर भी नहीं पाए हैं कि निजी बस संचालकों पर