फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढली से कुफरी की ओर नहीं दी वाहनों को एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के इंतजामों की फिर खुली पोल
विज्ञापन

पुलिस ने नाका लगा कर रोक दिए वाहन
बर्फबारी के बाद सुबह के समय ढली से कुफरी नहीं जाने दीं गाड़ियां
वाहनों को रवाना करते ही ढली से कुफरी तक लगा लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के बाद एक बार फिर जिला प्रशासन के इंतजामों की पोल खुल गई। कुफरी में जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने रविवार सुबह नौ बजे ही ढली से छराबड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को मशोबरा बॉयफरकेशन के पास रोक दिया। इस दौरान वाहनों की कतार ढली बॉयफरकेशन से ढली चौक तक लग गई। छराबड़ा और कुफरी की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों की गाड़ियां भी यहां जाम में फंसी रहीं। करीब साढ़े ग्यारह बजे ढली से छराबड़ा और कुफरी की ओर वाहन रवाना किए गए। एक साथ सैकड़ों वाहनों के छराबड़ा और कुफरी की ओर रवाना होने से हसनवैली से छराबड़ा और कुफरी तक जाम की स्थिति बन गई। छराबड़ा और कुफरी में लगे जाम के कारण घंटों सैलानियों को वाहनों में ही कैद रहना पड़ा।
ढली से छराबड़ा तक बिल्कुल साफ थी सड़क
बर्फ पिघलने के बाद सुबह दस बजे तक ढली से छराबड़ा तक सड़क साफ हो चुकी थी। बावजूद इसके पुलिस ने वाहनों को ढली में मशोबरा बॉयफरकेशन के पास ही रोक दिया। अगर पुलिस ने वाहनों को छराबड़ा तक जाने दिया होता तो सैलानी हसनवैली और आसपास के इलाके से ही बर्फ का नजारा देखकर लौट सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुफरी बाईपास पर एक तरफ ही पार्क हुईं गाड़ियां
रविवार को शिमला से कुफरी पहुंचीं टैक्सियां और टूरिस्ट गाड़ियां बाईपास पर सड़क के एक तरफ ही पार्क हुईं। बीते मंगलवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जीसी नेगी ने निरीक्षण के बाद बाईपास पर सड़क के एक ओर ही गाड़ियां पार्क करने के आदेश दिए थे। हालांकि, दोपहर बाद सड़क बहाल होने के बाद बाईपास पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यहां जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें