फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालूगंज महोत्सव: बन-ठन चली हो जातरे पर कुलदीप ने नचाए दर्शक

Thu, 18 Oct 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बालूगंज स्थित गोपाल मंदिर मैदान में बुधवार को दशहरा महोत्सव का आगाज हो गया। महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


नाटी किंग कुलदीप ठाकुर तीन दिवसीय महोत्सव की पहली संध्या पर मुख्य कलाकार रहे। कुलदीप शर्मा ने बन-ठन चली हो जातरे.. साहिबा रीये बीबीये.. मेरी मोनिका.. मेरी शिल्पा.. गीत पेश कर धमाल मचाया। बालूगंज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने बताया कि वीरवार को उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी नाइट की होगी। इसमें राजीव और सोनालिका हिंदी और पंजाबी भंगड़े पर प्रस्तुति देंगे।

दिन में खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जबकि शाम को लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। इसी दिन शाम को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके अलावा 19 अक्तूूबर को शाम पांच बजे 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उत्सव के दौरान खेल स्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें