फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में दाखिल मरीज की गिरकर मौत

Sat, 30 Jun 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी के मेडिसन वार्ड में दाखिल एक मरीज की ऑक्लैंड टनल के समीप ढांक से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को मृत व्यक्ति का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


आईजीएमसी के मेल मेडिसन वार्ड में कुमारसैन के गोबिंद (70) को 25 जून को दाखिल किया गया था। इनका बेड नंबर तीन पर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा था। पुलिस की मानें तो पीड़ित को कैंसर भी था। वीरवार रात जब मरीज के परिजन दूसरे वार्ड में सोने चले गए तो करीब साढ़े ग्यारह बजे यह व्यक्ति वार्ड से अचानक गायब हो गया। कुछ देर बाद जब परिजन लौटे तो उन्होंने अपने मरीज के गायब होने की सूचना दी।

इसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर लक्कड़ बाजार पुलिस स्टेशन से पुलिस की टीम पहुंची और मरीज को ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस की टीम ने संजौली और लक्कड़ बाजार की तरफ मरीज को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह इस व्यक्ति को ऑक्लैंड टनल के पास मृत अवस्था में पाया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत पहाड़ी से गिरकर हुई है। इसके चलते ही सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि अस्पताल में दाखिल मरीज ऑक्लैंड के पास मृत अवस्था में पाया गया। उसके शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। दोपहर बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें