फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक डॉ. अमरदेव होंगे सेवानिवृत्त, सेवा विस्तार मिलने की चर्चा

Sat, 30 Jun 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरदेव शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि इनको सेवा विस्तार मिलने की चर्चा भी जोरों पर हैं। कार्मिक विभाग के पास नए निदेशक को लेकर अभी तक फाइल नहीं भेजी गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कुछ दिनों के लिए निदेशक का किसी को अतिरिक्त कार्य भार भी सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन


उधर, पूर्व निदेशक डॉ. बीएल बिंटा को भी दोबारा से निदेशक बनाए जाने की शुक्रवार को सचिवालय में दिनभर चर्चा रही। निदेशक डॉ. अमरेदव के अलावा अतिरिक्त निदेशक डॉ. उमा वर्मा की भी शनिवार को सेवानिवृत्ति है।

उच्च शिक्षा निदेशक पद के लिए लांबिग तेज हो गई है। कॉलेज कैडर के अधिकारियों को ही आज तक उच्च शिक्षा निदेशक बनाया गया है। स्कूल कैडर को संयुक्त निदेशक के पद से ऊपर नहीं लाया जाता है। वर्तमान में अमरजीत शर्मा निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन


दिसंबर 2017 तक निदेशक पद पर रहे डॉ. बीएल बिंटा इन दिनों सचिवालय में बतौर शिक्षा सलाहकार बना कर बिठाए गए हैं। डॉ. बिंटा सितंबर महीने में सेवानिवृत्त होने हैं, ऐसे में इन्हें भी सरकार निदेशक बना सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो अमरजीत शर्मा निदेशक पद के सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें