फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट से हिमलैंड तक एक किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

Sun, 17 Jun 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में शनिवार को सैलानियों के वाहनों का रश बढ़ने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। सुबह से ही सर्कुलर रोड पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। दोपहर बाद ढाई बजे लिफ्ट पार्किंग से हिमलैंड तक एक किलोमीटर लंबी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। इस दौरान करीब पौने घंटे तक दर्जनाें बसों में यात्री कैद रहे। मेट्रोपोल के नीचे नई बनी कार पार्किंग में ओल्ड बस स्टैंड की ओर से आ रहे पर्यटक वाहनों को सीधी एंट्री नहीं दी गई।

पार्किंग में जाने के इच्छुक वाहन चालकों को पुलिस कर्मियों द्वारा बैम्लोई की ओर जाकर गाड़ी मोड़ वापस आने के निर्देश दिए गए।

बाहरी राज्यों के वाहन चालक एचपीटीडीसी पार्किंग और होटल होलीडे होम गेट के पास गाड़ी मोड़ने लगे जिससे बार-बार सड़क जाम होती रही। हैरानी की बात यह थी कि लिफ्ट कार पार्किंग से बैम्लोई तक व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें