फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में भीषण आग, जतोग पावर स्टेशन जलने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के साथ लगते जतोग जंगल में शुक्रवार को आग भड़क गई। भीषण आग में वन विभाग को करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आधे जिले और पूरे शहर को विद्युत सप्लाई करने वाला जतोग पावर स्टेशन आग की भेंट चढ़ने से बाल -बाल बच गया।
विज्ञापन

पावर स्टेशन के नजदीक जैसे की आग पहुंची विद्युत कर्मचारियों ने स्टेशन में सप्लाई बंद कर दी। इससे पूरे शहर की बत्ती गुल हो गई। करीब 11 बजे जतोग जंगल में आग की लपटे उठने लगीं। देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया। सहायक अभियंता एसके शर्मा ने आग की लपटें स्टेशन की तरफ उठती हुई देखी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और अग्निशमन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग और अग्निशमन के जवानों का दस्ता मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया।
---
डेढ़ घंटे तक बिजली ठप
शिमला। जल संकट झेल रहे राजधानी के लोगों को शुक्रवार को बिजली ने परेशान कर दिया। दिन को करीब सवा दो बजे शहर की बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ता परेशान हो गए। व्यापार ठप हो गया। सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया। जतोग के जंगल में आग लगने से जतोग पावर स्टेशन में अचानक अघोषित रूप से बिजली कट लगा दिया। डेढ घ्ंाटे तक शहर के विद्युत उपभोक्ता परेशान होते रहे। श्
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें