फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद भी नहीं आई दवाइयों के सैंपल की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी में पूर्व प्रिंसिपल की शिकायत पर परिसर की चार दुकानों से उठाए गए दवा के सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट न आने की स्थिति में केमिस्ट दुकानों से मरीजों को अभी भी वही दवाइयां बेच रहे हैं। जिनके सैंपल भरे गए हैं।
आईजीएमसी में मार्च माह में विभाग ने ने चार दुकानों से सैंपल लिए थे। कुल सोलह दवाइयों के सैंपल भरे गए थे। टीम ने इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा था, लेकिन दो माह बाद भी रिपोर्ट नहीं आई है। इसके पीछे तक यह दिया जा रहा है कि स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्राथमिकता पर मंगवाई जाएंगी रिपोर्ट
आईजीएमसी से भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर मंगवाई जाएंगी। अभी तक रिपोर्ट क्यों नहीं आई है। इस बारे में जानकारी मांगी जा रही है।
- नवनीत मारवाह, - राज्य दवा नियंत्रक
---
इन दुकानों से भरे थे दवाओं के सोलह सैंपल
आईजीएमसी में दवा निरीक्षकों ने चार दुकानों से 16 दवाओं के सैंपल भरे थे। इनमें दो सिविल सप्लाई की शॉप, एक निशुल्क जेनेरिक स्टोर और जन औषधि केंद्र भी शामिल है। इन दुकानों से चार-चार सैंपल लिए थे। जिनमें कि कफ सिरप, पेन किलर और एंटी बायोटिक दवाओं के सैंपल लिए गए। सभी दवाओं के सैंपल सील करके जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें