फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज के डा. दीपक और डा. परवेश होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डेंटल डाक्टरों का 42वां राष्ट्रीय अधिवेशन कोलकाता में होगा। 24 से 26 नवंबर तक होने वाले इस अधिवेशन में दंत चिकित्सक हिस्सा लेंगे। इस अधिवेशन में डेंटल कॉलेज शिमला के पेरियोडोन्टोलोजी विभाग में कार्यरत वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. दीपक शर्मा और सहायक आचार्य डॉ. परवेश झिंटा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल इंडियन सोसायटी ऑफ पेरियोडोन्टोलोजी विभाग की ओर से बनाए गए सेंटर महाराष्ट्र में यह प्र्रतियोगिता हुई थी। राष्ट्रीय स्तर की अध्यापक वर्ग श्रेणी की निबंध लेखन प्रतियोगिता में डेंटल कॉलेज शिमला ने दूसरा स्थान पाया। मसूड़ों के रोगों से मरीजों के दांत और इंप्लाट विषय की इस निबंध प्रतियोगिता में दांतों को गिरने से बचाव के बारे में आधुनिक तकनीकों की जानकारी इस लेखन प्रतियोगिता में चिकित्सकों ने बताई थी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के चार सौ विशेषज्ञ अध्यापकों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा दोनों डॉक्टरों ने राजकीय दंत चिकित्सा विभाग में विभिन्न शोध किए हैं। जबकि 30 से 40 शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा इन्हें इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट की फेलोशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें