फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को विवि के क्रिकेट मैदान में खेला गया। आईजीएमसी और प्रदेश विश्वविद्यालय टीम के बीच हुए कड़े मुकाबले में प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने आईजीएमसी को महज तीन रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद खेले गए मुकाबले में विवि की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 176 रनों का लक्ष्य आईजीएमसी टीम के सामने रखा। विवि की ओर से भी धर्म प्रकाश (57), राजेश (52), संदीप ने 49 रन बनाए। आईजीएमसी के लोकेश ने सबसे अधिक 3 और संजय ने 2 विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में आईजीएमसी की टीम ने चौके व छक्कों की बरसात कर दी। टीम की ओर से कार्तिक ने सबसे अधिक 67 रन बनाए। जबकि टीम का अन्य कोई भी खिलाड़ी ज्यादा योगदान नहीं दे पाया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में आईजीएमसी की टीम 174 रन ही बना पाई। महज तीन रनों से टीम हार गई। विवि टीम की ओर से बॉलर संदीप और धर्म प्रकाश दो-दो विकेट हासिल किए। समापन पर पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। दोनों टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर नवाजा गया। इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें