फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हड़ताल नहीं करेंग सैहब कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। 20 फीसदी तनख्वाह न बढ़ने पर हड़ताल की चेतावनी दे रहे सैहबकर्मियों की गलतफहमी मेयर ने एक समझौता कागज दिखाकर दूर कर दी। सैहबकर्मी यूनियन के पदाधिकारी शुक्रवार शाम नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि निगम ने उन्हें अक्तूबर में 20 फीसदी बढ़ी हुई तनख्वाह देने का भरोसा दिया था। इसका लिखित में समझौता भी हुआ था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें दस फीसदी बढ़ोतरी के साथ ही तनख्वाह मिली। कहा कि निगम ने उनके साथ धोखा किया है। इस पर मेयर ने कहा कि समझौते में अक्तूबर से 20 फीसदी तनख्वाह बढ़ाने की बात हुई थी, यानी कर्मचारियों को नवंबर में बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी। मेयर ने समझौते का कागज भी दिखाया। सैहब कर्मचारी यूनियन के सचिव अजीत कुमार ने कहा कि कर्मचारी हड़ताल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें