फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में शहरी निकाय और पंचायत प्रधान पद के लिए 183 नामांकन दाखिल

Mon, 22 Mar 2021 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल में शहरी निकाय व पंचायत प्रधान पद के चुनाव
  • पहले दिन प्रदेश में 183 नामांकन दाखिल
  • चुनाव के लिए सात अप्रैल को होगा मतदान
विज्ञापन
पालमपुर में वार्ड छह से रमा देवी ने नामांकन भरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय और पंचायत प्रधान पद के चुनाव के लिए पहले दिन सोमवार को 183 नामांकनपत्र दाखिल हुए हैं। जिला मंडी के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान पद के  लिए सबसे अधिक 86 नामांकनपत्र भरे गए हैं। आयोग ने नामांकन भरने के लिए 23 और 24 मार्च की तारीख भी रखी है। इन चुनाव के लिए मतदान 7 अप्रैल को होगा। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम में 1-1, मंडी दो और सोलन में पांच नामांकनपत्र भरे गए हैं। नगर पंचायत कंडाघाट 6, चिड़गांव 3, नेरवा 2, आनी 3, निरमंड 5 और अंब नगर पंचायत में कुल 35 नामांकनपत्र दाखिल किए गए हैं। आयोग के अधिकारियों के अनुसार पंचायत प्रधान पद के चुनाव के लिए जिला शिमला के चौपाल ब्लॉक में 34 और टुटू में 30, जिला मंडी के धर्मपुर ब्लॉक में 86 नामांकनपत्र भरे गए हैं।
 
पालमपुर नगर निगम के सभी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
मंडी नगर निगम के बाद पालमपुर नगर निगम के सभी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। पालमपुर नगर निगम के वार्ड 3 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विशारद सूद और वार्ड संख्या 15 आरक्षित पूनम बाली को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार धर्मशाला नगर निगम के तीन और सोलन नगर निगम के 4 प्रत्याशी अभी घोषित होने हैं। अब पार्टी नेता सात नामों को लेकर कसरत में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें